वैशाली के बेलसर में धान के भूसे की आड़ में लाई गयी विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, ट्रक-पिकअप जब्त

Updated:
विज्ञापन

फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली के बेलसर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई की है. मौना महिमा बुनियादी विद्यालय के पास से धान के भूसे में छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब की खेप पकड़ी गई है. पुलिस ने शराब से लदे ट्रक और एक पिकअप वैन को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

Liquor Smuggling: बेलसर थाना पुलिस ने रविवार की देर रात मौना महिमा बुनियादी विद्यालय के पास छापेमारी कर दूसरे राज्य से लाई गयी विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी. पुलिस ने मौके से शराब लदे एक ट्रक के साथ एक पिकअप वैन भी जब्त की है. शराब को ट्रक में धान के भूसे की आड़ में छिपाकर लाया गया था. विद्यालय के पास शराब के कार्टून उतारकर पिकअप वैन में लोड किए जा रहे थे.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी दूसरे राज्य से विदेशी शराब की बड़ी खेप मंगवाकर मौना महिमा बुनियादी विद्यालय के पास उतार रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की.

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी और ट्रक से शराब के कार्टून उतारकर पिकअप में लोड कर रहे मजदूर मौके से फरार हो गये. इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली.

धान के भूसे के नीचे छिपाकर रखे थे शराब के कार्टून

पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रक से विदेशी शराब के 400 से अधिक कार्टून बरामद किये गये हैं. शराब के कार्टूनों को धान के भूसे के नीचे छिपाकर रखा गया था. पुलिस का मानना है कि खेप को छिपाने के लिए भूसे का इस्तेमाल किया गया था.

फिलहाल पुलिस बरामद शराब के कार्टूनों की गिनती कर रही है. इसके साथ ही शराब की कुल मात्रा और अन्य विवरण का सत्यापन किया जा रहा है.

शराब के नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बरामद शराब की गिनती पूरी होने के बाद उसकी सही मात्रा स्पष्ट होगी. शराब की खेप मंगाने वाले धंधेबाजों और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.

मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस जब्त वाहनों और अन्य सुरागों के आधार पर शराब की खेप के नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन