आग लगने से सात घर जले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2016 5:41 AM
छातापुर : प्रखंड के रामपुर पंचायत वार्ड नम्बर 11 स्थित प्रतापनगर के समीप सोमवार को हुई अगलगी की घटना में चार परिवार के सात घर जल गया. इस घटना में नकदी जेवरात समेत दो लाख की क्षति हुई. आग की चपेट में आने से दर्जन भर बकरी की झुलसने से मौत हो गयी, जबकि दो […]
छातापुर : प्रखंड के रामपुर पंचायत वार्ड नम्बर 11 स्थित प्रतापनगर के समीप सोमवार को हुई अगलगी की घटना में चार परिवार के सात घर जल गया. इस घटना में नकदी जेवरात समेत दो लाख की क्षति हुई. आग की चपेट में आने से दर्जन भर बकरी की झुलसने से मौत हो गयी, जबकि दो गाय झुलसने से जख्मी हो गयी.
जानकारी के मुताबिक चूल्हे की चिनगारी से आग लगी गयी. आग ने देखते ही कई घरों को चपेट में ले लिया. इस घटना से बेघर हुए परिवारों में सल्लो खातून निशार, अहमद अफसार आलम, मो जमील के नाम शामिल हैं. घटना की सूचना दिये जाने के बावजूद कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मी घटना का जायजा लेने नहीं पहुुंचे. जिस कारण तत्काल मिलने वाली सहायता से पीड़ित परिवार वंचित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










