बाइक नारियल के पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर, रेफर

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 14 May 2026 6:28 PM

विज्ञापन

सभी को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज – प्रतापगंज सड़क मार्ग पर हरिहरपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 13 कुशहा गांव के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर नारियल के पेड़ से जाकर टकरा गई. इस सड़क दुर्घटना में बाइक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जबकि एक को मामूली चोट लगी है. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दो गंभीर रूप से जख्मी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जबकि एक को मामूली चोट लगी हैं. जिसका अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में इलाज चल रहा है. ड्यूटी पर मौजूद डॉ उमेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उसकी स्थिति नाजुक होने के कारण उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जख़्मियों की पहचान थाना क्षेत्र के हरिरपट्टी पंचायत के कुशहा वार्ड 12 निवासी कुलानंद सरदार का 18 वर्षीय पुत्र सिंपल कुमार एवं जनार्दन सरदार का 25 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार एवं लतौना दक्षिण पंचायत के मटकुरिया वार्ड 5 निवासी महिंदर सरदार का 12 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप हुई है. पराजिनों के अनुसार गुरुवार को एक कुशहा गावं से हरिरपट्टी गावं जा रहा था. इसी क्रम में हरिपर्ट्टी वार्ड नंबर 13 में कुशहा गांव के समीप तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे नारियल के पेड़ से जाकर टकरा गई.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन