सुपौल में टीबी मुक्त भारत अभियान में ढिलाई पर DM सख्त, अधिकारियों को दिया बड़ा निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network

Supaul News: सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. टीबी मुक्त भारत अभियान, भब्या प्रणाली और आयुष्मान भारत योजना की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Supaul News: सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने शनिवार को समाहरणालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान, भब्या (BHAVYA) प्रणाली के प्रभावी संचालन और आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

टीबी स्क्रीनिंग और जांच में नहीं होनी चाहिए ढिलाई

बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे जांच, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) और डिफरेंशिएटेड टीबी केयर की प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए. उन्होंने कहा कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी.

भब्या प्रणाली में रोजाना ऑनलाइन एंट्री का निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में भब्या प्रणाली के माध्यम से ओपीडी, इमरजेंसी, डायग्नॉस्टिक, पैथोलॉजी, ईसीजी, डायलिसिस सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की प्रतिदिन ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्यों की प्रभावी निगरानी संभव होगी.

Supaul News: आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में आयुष्मान भारत योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाए. उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग के जरिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे और जरूरत पड़ने पर उसे नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल सके.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सह जिला योजना समन्वयक, जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर निगरानी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन