वीरपुर में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू, 45 दिनों तक घर-घर पहुंचेगी टीम

फोटो कैप्शन - उद्घाटन करते मुखिया और वॉलेंटियर्स | Prabhat Khabar Network
Supaul News: वीरपुर के बसंतपुर प्रखंड में पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए 45 दिवसीय निःशुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। पशुपालक जरूर लगवाएं टीका।
Supaul News: वीरपुर (सुपौल), प्रमोद कुमार। पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए बसंतपुर प्रखंड में विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है. अभियान का शुभारंभ बसंतपुर पंचायत की मुखिया नेहा मौसम खेड़वार ने अपने आवासीय परिसर में फीता काटकर किया.
अभियान के तहत अगले 45 दिनों तक प्रखंड के सभी पंचायतों और गांवों में घर-घर जाकर दुधारू एवं अन्य संवेदनशील पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा. पशुपालकों से अपने सभी पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की गई है.
हर वैक्सीनेटर को 50 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य
अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वैक्सीनेटर को प्रतिदिन कम से कम 50 पशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया है. वहीं, पूरे प्रखंड में 30 स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है. प्रत्येक पंचायत में दो-दो स्वयंसेवक टीकाकरण टीम के साथ समन्वय कर अभियान को सफल बनाएंगे.
एफएमडी टीकाकरण अभियान का सातवां चरण
मुखिया नेहा मौसम खेड़वार ने बताया कि यह खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान का सातवां चरण है. इससे पहले छह चरण सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं.
उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में खुरपका-मुंहपका रोग का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में समय पर टीकाकरण कर पशुओं को सुरक्षित रखना बेहद आवश्यक है.
Supaul News: पशुपालकों से टीकाकरण कराने की अपील
मुखिया ने किसानों और पशुपालकों से अपने सभी पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका रोग से पशुओं की उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. साथ ही इलाज पर अतिरिक्त खर्च भी बढ़ जाता है.
उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है.
Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










