सुपौल के वीरपुर में गणेश पूजा की तैयारियां तेज: 51 किलो लड्डू का लगेगा भोग; फौजी का 'सेल्फी प्वाइंट' और जागरण होगा मुख्य आकर्षण

Updated:
विज्ञापन

फोटो- गणेश पूजा के लिए बना भव्य पंडाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीरपुर के वार्ड 10 में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी, पांच दिनों तक चलेगी पूजा। सेल्फी पॉइंट और जागरण का होगा विशेष आयोजन, जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

सुपौल, वीरपुर. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित ब्रह्मशंकरी स्थान में गणेश पूजा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है. मंगलवार को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जायेगी, जबकि पांच दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद रविवार 20 सितंबर को विसर्जन किया जायेगा.

विज्ञापन

2007 से लगातार हो रही गणेश पूजा

ब्रह्मशंकरी स्थान में वर्ष 2007 से लगातार गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष पूजा का 20वां आयोजन होने के कारण समिति की ओर से इसे विशेष बनाने की तैयारी की जा रही है. पूजा स्थल पर पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. आयोजन को लेकर आसपास के लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है.

रिटायर्ड फौजी बना रहे सेल्फी प्वाइंट

पूजा स्थल पर इस बार विशेष आकर्षण के रूप में सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है. इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त रामेश्वर भगत की ओर से पूजा स्थल के सामने सेल्फी प्वाइंट तैयार किया जा रहा है. इसके अलावा पूजा के दौरान जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.

विसर्जन यात्रा में निकलेगी आकर्षक झांकी

20 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जायेगी. इस दौरान झांकी भी निकाली जाएगी. समिति की ओर से विसर्जन यात्रा को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है.

पहले दिन 51 किलो लड्डू का लगेगा भोग

पूजा समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार उर्फ भोला ने बताया कि गणेश पूजा की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. प्रसाद बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. हर वर्ष की तरह इस बार भी पहले दिन भगवान गणेश को 51 किलो लड्डू का भोग लगाया जायेगा. इसके बाद लगातार पांच दिनों तक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना होगी.

पुरुष और महिलाओं के लिए अलग काउंटर

पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रसाद वितरण के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गये हैं. महिला काउंटर पर महिला स्वयंसेवकों की तैनाती रहेगी. समिति के अनुसार पूजा के प्रत्येक दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

60 सदस्य संभालेंगे आयोजन की जिम्मेदारी

आयोजन को सफल बनाने के लिए पूजा समिति के करीब 60 सदस्य सक्रिय रहेंगे. समिति के उपाध्यक्ष नितिन चौधरी, सचिव राजू श्रेष्ठ और कोषाध्यक्ष मिलन कुमार शर्मा समेत अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं. समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन