सास-बहू के विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में परिजन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुपौल सदर थाना क्षेत्र में सास-बहू के विवाद के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.

विज्ञापन

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बलियासपट्टी वार्ड नंबर 09 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के चिकनाटवा गांव निवासी राधेश्याम शर्मा की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

सास-बहू के बीच विवाद के बाद हुई घटना

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर छोटी कुमारी का अपनी सास से विवाद हुआ था. इसके बाद छोटी कुमारी ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. परिजनों के अनुसार, छोटी कुमारी की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व बलियासपट्टी वार्ड नंबर 09 निवासी युवक से हुई थी.

पड़ोसियों ने मायके वालों को दी सूचना

घटना के बाद पड़ोस के लोगों ने छोटी कुमारी के मायके वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही उसके पिता राधेश्याम शर्मा ने अपने छोटे भाई सुमन शर्मा को घटनास्थल पर भेजा.

फंदे से लटका मिला शव

सुमन शर्मा के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर छोटी कुमारी फांसी के फंदे से लटकी मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया.

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने घटना के पीछे सास-बहू के बीच हुए विवाद को वजह बताया है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन