12 घंटे के अंदर सफाई कर्मियों के खाते में लंबित वेतन का होगा भुगतान: मुख्य पार्षद

Updated:
विज्ञापन
12 घंटे के अंदर सफाई कर्मियों के खाते में लंबित वेतन का होगा भुगतान: मुख्य पार्षद

मुख्य पार्षद के आश्वासन के बाद सफाई कर्मी लौटे काम पर पर

विज्ञापन

– लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे थे सफाई कर्मी – मुख्य पार्षद के आश्वासन के बाद सफाई कर्मी लौटे काम पर पर सुपौल. नगर परिषद में सफाई कर्मियों द्वारा वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुरू की गई हड़ताल मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव के आश्वासन के बाद समाप्त हुई. करीब डेढ़ महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने गुरुवार को सुबह काम बंद कर नगर परिषद परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था. हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी थी और कई वार्डों में कचरा उठाव का कार्य ठप पड़ गया था. सफाई कर्मियों का कहना था कि लगातार काम करने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. कर्मियों ने बताया कि परिवार चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसी को लेकर सभी सफाई कर्मी एकजुट होकर हड़ताल पर बैठ गए थे और जल्द वेतन भुगतान की मांग कर रहे थे. मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर परिषद मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मियों से बातचीत की. उन्होंने कर्मियों को आश्वासन दिया कि सभी कर्मचारियों के खाते में 12 घंटे के अंदर बकाया वेतन भेज दिया जाएगा. मुख्य पार्षद के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी और दोबारा अपने काम पर लौट गए. मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने कहा कि सफाई कर्मियों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है. जल्द भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था नगर परिषद की प्राथमिकता है. इसमें किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी. हड़ताल समाप्त होने के बाद शहर में फिर से सफाई कार्य शुरू हो गया है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन