युवक ने शराब पीकर मचाया हुड़दंग, भेजा गया जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2016 8:13 AM
विज्ञापन
सुपौल : सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम इकबाल यादव ने गुरूवार की रात थाना क्षेत्र के परसरमा पंचायत स्थित बलियासपट्टी गांव में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया़ जानकारी अनुसार बलियासपट्टी गांव निवासी अनमोल यादव का पुत्र लालू यादव गुरूवार की रात शराब के […]
विज्ञापन
सुपौल : सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम इकबाल यादव ने गुरूवार की रात थाना क्षेत्र के परसरमा पंचायत स्थित बलियासपट्टी गांव में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया़ जानकारी अनुसार बलियासपट्टी गांव निवासी अनमोल यादव का पुत्र लालू यादव गुरूवार की रात शराब के नशे में धुत होकर गांव में हुड़दंग मचा रहा था़ इस दौरान किसी ग्रामीण ने गुप्त रूप से इसकी सूचना थानाध्यक्ष दिया़
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आये. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के विक्रेताओं एवं पियक्कड़ों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है़ शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करने के लिये कृत संकल्पित है़ थाना क्षेत्र में किसी भी स्थित में शराब का व्यापार या सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










