सवारी गाड़ी पलटने से आधा दर्जन यात्री जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2016 8:13 AM
सिमराही : राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित गणपतगंज-किसनपुर पथ में धरहरा पंचायत के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार सवारी गाड़ी के पलटने से वाहन पर सवार करीब आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये.घायलों को उपचार हेतु पीएचसी गणपतगंज में भरती कराया गया है. सभी जख्मी खतरे से बाहर बताये जा रहे है.बताया जाता है कि किसनपुर […]
सिमराही : राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित गणपतगंज-किसनपुर पथ में धरहरा पंचायत के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार सवारी गाड़ी के पलटने से वाहन पर सवार करीब आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये.घायलों को उपचार हेतु पीएचसी गणपतगंज में भरती कराया गया है.
सभी जख्मी खतरे से बाहर बताये जा रहे है.बताया जाता है कि किसनपुर की ओर से सवारी लेकर आरही बीआर43बी/ 7893 के चालक ने नियंत्रण खो दिया और धरहारा के समीप वाहन सड़क के किनारे पलट गयी.घटना के बाद सवारी गाड़ी के चालक वाहन को मौके पर छोड़ भागने में कामयाब रहा.सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले कर जांच प्रारंभ कर दिया है.स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी गणपतगंज ले जाया गया.जहां सभी उपचाररत हैं.
उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि सभी जख्मी खतरे से बाहर हैं. जानकारी अनुसार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जरैला गांव निवासी परमाना खातुन, जहाना खातुन, सहाबुल खातुन, कलिया खातुन, मो युशुफ सहित करीब एक दर्जन लोग अपने गांव से सवारी गाड़ी रिजर्व कर किसनपुर थाना के फुलवरिया गांव स्थित तथाकथित ओझा के पास बीमारी के इलाज हेतु गये थे.
लौटने के क्रम में चिकना पट्टी हत्ता टोला के समीप अचानक सड़क पर आये एक बच्चे को बचाने के क्रम में चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन सड़क के किनारे पलट गयी.जिसमें उपरोक्त सभी व्यक्ति जख्मी हो गये.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










