किसनपुर व सरायगढ़ में वोट आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2016 4:48 AM

विज्ञापन

पंचायत चुनाव. 1755 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता गुरुवार को जिले के सरायगढ़-भपटियाही व किसनपुर प्रखंड 378 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रशासन द्वारा दोनों प्रखंड के कोसी तटबंध के भीतर स्थित मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रख रही है. सुपौल : पंचायत निर्वाचन 2016 के तहत द्वितीय चरण […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव. 1755 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

गुरुवार को जिले के सरायगढ़-भपटियाही व किसनपुर प्रखंड 378 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रशासन द्वारा दोनों प्रखंड के कोसी तटबंध के भीतर स्थित मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रख रही है.
सुपौल : पंचायत निर्वाचन 2016 के तहत द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को होने वाले मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. गुरुवार को जिले के सरायगढ़-भपटियाही व किसनपुर प्रखंड 378 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
प्रशासन द्वारा दोनों प्रखंड के कोसी तटबंध के भीतर स्थित मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रख रही है. इस चुनाव में एक लाख 72 हजार 489 मतदाता विभिन्न पदों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे 1755 प्रत्याशियों के भाग्य का
फैसला करेंगे.
378 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को सरायगढ़-भपटियाही के 12 व किसनपुर प्रखंड के 16 पंचायत क्षेत्रों में विभिन्न पदों के लिए चुनाव होगा, जिसके लिये सरायगढ़ प्रखंड में 159 व किसनपुर प्रखंड क्षेत्र में 219 मतदान केंद्रों की स्थापना की गयी है़ मतदान में किसनपुर प्रखंड क्षेत्र के 96 हजार 314 एवं सरायगढ़ प्रखंड के 76 हजार 175 मतदाता गुरुवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव के सफल संचालन के लिए सरायगढ़ में 52 एवं किसनपुर में 58 गश्ती दल का गठन किया गया है़ वहीं सेक्टर पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है़
28 पंचायतों में होगा चुनाव
द्वितीय चरण के तहत 28 पंचायत क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर दोनों प्रखंड में 1755 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इनमें सरायगढ़ प्रखंड में मुखिया पद पर 96, सरपंच पद पर 62, ग्राम पंचायत पंच पद के लिए 167, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 397, पंसस पद के लिए 93 व जिला परिषद सदस्य पद के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि किसनपुर प्रखंड में मुखिया पद के लिए 173, सरपंच के लिए 104, पंच के लिए 164, वार्ड सदस्य के लिए 534, पंसस के लिए 166 व जिला परिषद सदस्य के लिए 25 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि किसनपुर प्रखंड में पंचायत सदस्य के 27 व पंच के 124 तथा सरायगढ़ प्रखंड में पंचायत सदस्य के 14, पंच के 75 व पंचायत समिति सदस्य के 01 पद पर निर्विरोध चुनाव हो
चुका है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन