तटबंध के अंदर नाव से होगी पेट्रोलिंग : डीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2016 4:47 AM

विज्ञापन

किसनपुर/सरायगढ़ : द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को किसनपुर और सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी चाक-चौबंध है़ मतदान से पूर्व जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए दोनों प्रखंड का दौरा किया़ किसनपुर प्रखंड के 16 पंचायत क्षेत्रों में मतदान होगा़ जिसके लिये प्रशासन द्वारा […]

विज्ञापन

किसनपुर/सरायगढ़ : द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को किसनपुर और सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी चाक-चौबंध है़ मतदान से पूर्व जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए दोनों प्रखंड का दौरा किया़ किसनपुर प्रखंड के 16 पंचायत क्षेत्रों में मतदान होगा़ जिसके लिये प्रशासन द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है़

बुधवार को स्थानीय माध्यमिक विद्यालय, किसनपुर परिसर स्थित डिस्पेच सेंटर से कर्मियों को मतपेटी व चुनाव संबंधी अन्य सामग्रियों के साथ संबंधित बूथ के लिए रवाना किया गया़ मतदान के सफल संचालन के लिए प्रखंड क्षेत्र में 219 मतदान केंद्रों का स्थापना की गयी है, जहां 96 हजार से अधिक मतदाता पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल करेंगे. सरायगढ़ प्रखंड के 12 पंचायत के 76 हजार से अधिक मतदाताओं की सुविधा के लिए 159 मतदान केंद्र बनाये गये है, इस प्रखंड में दो सहायक मतदान केंद्र भी बनाये गये है़

प्रशासन द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है़ डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव, एसपी डॉ कुमार एकले सहित अन्य कई उच्चाधिकारियों ने दूसरे चरण के मतदान से पूर्व प्रखंड कार्यालय पहुंचकर मतदान से पूर्व की तैयारियों का समीक्षा की. इस दौरान चुनाव कार्य में लगे सभी सेक्टर पदाधिकारी व जोनल पदाधिकारी के साथ डीएम ने बैठक कर कई आवश्यक निर्देश जारी किये.

प्रशासन की निष्पक्षता पर न उठे सवाल : मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. लापरवाही बरतने वाले कर्मी पर कार्रवाई की जायेगी़ मतदान में लगे कर्मी किसी भी सूरत में ऐसा कोई भी हरकत नहीं करें, जिससे प्रशासन के निष्पक्षता पर सवाल खड़ा हो. डीएम ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में लगे अधिकारी या कर्मी स्थानीय व्यक्तियों से कोई संपर्क नहीं रखेंगे. मतदान के दौरान मतदाताओं को लाइन में लगा कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कार्य निष्पादित किया जायेगा़ बैठक के दौरान डीएम ने उपस्थित कर्मियों से निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए सुझाव देने की बात कही़ मतदान कर्मियों ने छह-छह बैलेट पेपर रहने के कारण शाम हो जाने पर अंधेरे की समस्या दूर करने का आग्रह किया. वहीं कर्मियों ने कहा कि मतदान केंद्रों पर महिला पुलिस बल की तैनाती नहीं किये जाने के कारण भी समस्या उत्पन्न होती है. डीएम ने मतदान शुरू होने से पूर्व सभी समस्या के समुचित निदान का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया़
बैठक में उपस्थित एसपी डॉ कुमार एकले ने कहा कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस तैयार है़ मतदान केंद्र या मतदान के दिन किसी भी इलाके में होने वाले हंगामे से प्रशासन सख्ती से निपटेगी़ मतदान केंद्र पर सुरक्षा के प्रर्याप्त उपाय किये गये हैं. मतदान के दिन सुपर पेट्रोलिंग के तहत जिले में गश्त लगाया जायेगा. बैठक के दौरान अन्य अधिकारियों ने भी कई दिशा निर्देश दिये. जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधाओं को लेकर 219 मतदान केंद्र बनाये हैं. तटबंध के अंदर मतदान के दिन नाव से गश्ती की व्यवस्था की गयी है़ बैठक के दौरान सदर एसडीओ एनजी सिद्दिकी, एसडीपीओ वीणा कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी विनय कुमार, बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी गोपाल कृष्णन, सरायगढ़ के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सीओ अमित कुमार लाल आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन