40 घर जले, लाखों की क्षति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2016 4:39 AM
विज्ञापन
परेशानी. अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू 15 परिवार हुए बेघर, सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर खंड के लालगंज बगेवा टेंगराहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर तीन महादेव टोला में सोमवार को हुई अगलगी की घटना में 15 परिवार के 40 घर जल गये. इस घटना में […]
विज्ञापन
परेशानी. अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
15 परिवार हुए बेघर, सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर
खंड के लालगंज बगेवा टेंगराहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर तीन महादेव टोला में सोमवार को हुई अगलगी की घटना में 15 परिवार के 40 घर जल गये. इस घटना में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है.
सरायगढ़ : प्रखंड के लालगंज बगेवा टेंगराहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर तीन महादेव टोला में सोमवार को हुई अगलगी की घटना में 15 परिवार के 40 घर जल गये. इस घटना में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है. स्थानीय ग्रामीण व अग्निशमन दल द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद किसनपुर सीओ अमित कुमार लाल, सरायगढ़-भपटियाही सीओ शरत मंडल, सीआई दशरथ मरैया व किसनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर वार्ड नंबर तीन निवासी मकसूदन यादव के घर में आग लग गयी. जब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाता आग ने पछिया हवा के सहयोग से अन्य घरों को भी अपनी चपेट ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को आग बुझाने में मशक्कत का सामना करना पड़ा. बाद में दमकल कर्मियों व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना में राम बाबू यादव, उद्गार यादव, भूमि यादव, चंदेश्वरी यादव, अरुण कुमार यादव, अरविंद यादव, अवतार यादव, राम विलास यादव, बबलू यादव, जयकृष्ण यादव, रवींद्र यादव, धीरेंद्र यादव, नीरज कुमार व प्रभाष कुमार के 40 घर जल गये. इस घटना में पीड़ित परिवारों के घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बरतन, जेवरात, नकद राशि जल गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया रामनंदन यादव, गणपत प्रसाद यादव आदि ने पहुंच कर पीड़ित परिवारों को ढ़ांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










