मतदाताअों ने किया मतदान बाधित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2016 1:21 AM

विज्ञापन

पतरघट : पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान रविवार को क्षेत्र के 174 मतदान केन्द्रों पर छिटपुट एवं हल्की नोकझोंक के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. रविवार के सुबह सात बजे से मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी तैयार थे. उमस भड़ी गर्मी व पछिया हवा के कारण मतदाता को वोटिंग होने से पहले […]

विज्ञापन

पतरघट : पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान रविवार को क्षेत्र के 174 मतदान केन्द्रों पर छिटपुट एवं हल्की नोकझोंक के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. रविवार के सुबह सात बजे से मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी तैयार थे. उमस भड़ी गर्मी व पछिया हवा के कारण मतदाता को वोटिंग होने से पहले कतारबद्ध थे. 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत 13 प्रतिशत व 12 बजे 35 प्रतिशत मतदान हुआ.

मतदान के दौरान डीएम विनोद सिंह गुंजियाल, एसपी अश्विनी कुमार, प्रेक्षक राजेश कुमार पतरघट पहुंचकर दिनभर जायजा लिया. मध्य विद्यालय किशनपुर केंद्र संख्या 75, 76, 77 पर करीब दो घंटा मतदान बाधित रहा. बाधित रहने का कारण उस पंचायत में पंचायत समिति सदस्य का दो सीट हैं. क्षेत्र संख्या तीन में 9 वार्ड व चार में दस से 17 वार्ड पड़ता था. उसी के आधार पर पंचायत समिति प्रत्याशी ने अपने चुनाव की तैयारी भी की थी. मतदान के दौरान मतदताओं को पता चला कि वार्ड 9 में पंचायत समिति प्रा नि क्षेत्र संख्या चार में डाल दिया गया हैं.

उसी पर आक्रोशित होकर मतदाताओं ने मतदान बाधित कर दिया. मतदान बाधित होने की सूचना सुनते ही एसडीओ मो जहांगीर आलम, एसडीपीओ सुबोध विश्वास, जोनल पदाधिकारी जनार्दन कुमार, वरीय प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी अरबिंद कुमार, पुलिस निरीक्षक तुलसी राम, ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार, सौरबाजार थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, सोनवर्षा कचहरी प्रभारी पंचलाल यादव द्वारा पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया. मतदाताओं को एसडीओ व एसडीपीओ ने आश्वासन दिया, उसके बाद मतदान शुरू करवाया गया. वही क्षेत्र के मध्य विद्यालय जम्हरा दक्षिणवारी, उर्दू प्राथमिक विद्यालय लहोना, पस्तपार रहुआ, जम्हरा, विशनपुर सहित अन्य मतदान केन्द्र पर दबंग प्रत्याशियों द्वारा बोगस वोट किये जाने को लेकर नोक झोंक व हाथापाई भी हुई. जिस पर पुलिस ने अपना बल का प्रयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन