यात्रियों की सुविधा को देखते हुए होगा मेगा ब्लॉक का निर्णय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2016 1:20 AM
सुपौल : सुपौल रेलवे स्टेशन का जायजा लेने के दौरान डीआरएम सुधांशु शर्मा ने कहा कि अभी सहरसा-थरबिटिया के बीच मेगा ब्लॉक की कोई योजना नहीं है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख कर ही इस पर कोई निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि कोसी रेल महासेतु एवं आमान परिवर्तन का कार्य जारी है. […]
सुपौल : सुपौल रेलवे स्टेशन का जायजा लेने के दौरान डीआरएम सुधांशु शर्मा ने कहा कि अभी सहरसा-थरबिटिया के बीच मेगा ब्लॉक की कोई योजना नहीं है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख कर ही इस पर कोई निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि कोसी रेल महासेतु एवं आमान परिवर्तन का कार्य जारी है.
तकनीकी समस्या का निदान निकाला जा रहा है. सभी लोग इसमें लगे हुए हैं. इस रेलखंड पर कब तक ट्रेन का परिचालन आरंभ होगा. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोग कोशिश कर रहे हैं कि शीघ्र काम समाप्त कर इस रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन आरंभ किया जाय. इसके लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है. जब तक कार्य पूर्ण नहीं हो जाता कुछ कहा नहीं जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










