अपहरण के बाद खौफजदा हैं परिजन, गांव में तनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2016 1:19 AM
छातापुर : हथियार का भय दिखा कर शुक्रवार की रात एक 12 वर्षीया नाबालिग को उसके घर से जबरन उठा कर ले जाने के मामले में ने रविवार की शाम एक आरोपी मो शाकिर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया. हालांकि घटना के 40 घंटे बीत के बाद भी अपहृता की बरामदगी संभव […]
छातापुर : हथियार का भय दिखा कर शुक्रवार की रात एक 12 वर्षीया नाबालिग को उसके घर से जबरन उठा कर ले जाने के मामले में ने रविवार की शाम एक आरोपी मो शाकिर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया. हालांकि घटना के 40 घंटे बीत के बाद भी अपहृता की बरामदगी संभव नहीं हो पायी है. हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि अगले 24 घंटे के भीतर अपहृता को सकुशल बरामद कर कर लिया जायेगा. थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तारी उसके घर से ही की गयी है. सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा जाएगा.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है. दुखद पहलू यह है कि स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधि या गण्यमान्य वर्ग पंचायत चुनाव रहने के कारण मामले से परहेज बरत रहे हैं. जिस कारण अपहृता के परिजन भयभीत और चिंतित है कि उनकी पुत्री की सकुशल बरामदगी हो पायेगी या नहीं. मालूम हो कि छातापुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर से शुक्रवार की रात राजेंद्र साह की 12 वर्षीय पुत्री को कटहरा गांव के मो मोजाहिद ने पिस्तौल का भय दिखाकर अन्य के सहयोग से उसके घर से उठा लिया था़ घटना के कारणों को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










