विहिप ने दी आंदोलन की चेतावनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2016 1:18 AM
छातापुर : थानाक्षेत्र के मोहनपुर से पिस्तौल का भय दिखा कर नबालिग किशोरी के अपहरण की घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश सम्राट के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम रविवार को मोहनपुर गांव पहुंची. उन्होंने अपहृता के परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद शीघ्र अपहृता की […]
छातापुर : थानाक्षेत्र के मोहनपुर से पिस्तौल का भय दिखा कर नबालिग किशोरी के अपहरण की घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश सम्राट के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम रविवार को मोहनपुर गांव पहुंची. उन्होंने अपहृता के परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद शीघ्र अपहृता की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करवाने का आश्वासन दिया.
मोहनपुर से लौट कर छातापुर थाना पहुंचे कमलेश सम्राट ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाय कम है. इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष से वार्ता हुई है, जिन्होंने सोमवार 10 बजे तक अपहृता की सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया है. ऐसा नहीं होने तथा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा थाना का घेराव व विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. टीम में विहिप उपाध्यक्ष मुकेश यादव, जय नारायण शर्मा, मुन्ना भगत के अलावे कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










