203 को नोटिस, 24 घंटे के अंदर भूमि खाली करने का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2016 4:47 AM

विज्ञापन

सरायगढ़ : सरकारी भूमि को अतिक्रमित कर बाजार सजाये जाने के मामले पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराये जाने को लेकर डीएम बैद्यनाथ यादव, एसपी डॉ कुमार ऐकले के साथ आम नागरिकों की एक बैठक स्थानीय थाना परिसर में संपन्न हुई. बैठक के बाद अंचलाधिकारी शरत मंडल […]

विज्ञापन

सरायगढ़ : सरकारी भूमि को अतिक्रमित कर बाजार सजाये जाने के मामले पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराये जाने को लेकर डीएम बैद्यनाथ यादव, एसपी डॉ कुमार ऐकले के साथ आम नागरिकों की एक बैठक स्थानीय थाना परिसर में संपन्न हुई. बैठक के बाद अंचलाधिकारी शरत मंडल ने 203 अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे के अंदर सरकारी भूमि को खाली करने का नोटिस भेजा है़

सीओ श्री मंडल ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा गया है़ उन्होंने बताया कि एनएच 57 सड़क मार्ग एसएच 76 सड़क मार्ग, पूर्वी कोसी तटबंध, थाना रोड व अस्पताल मार्ग से अतिक्रमण मुक्त कराये जाने को लेकर संबंधितों को नोटिस दिया है़

सीओ ने बताया कि 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सरकारी स्तर से अतिक्रमित भूमि को खाली कराया जायेगा. साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अतिक्रमण मुक्त कराये जाने को लेकर जेसीबी मशीन में व्यय की गई राशि भी वसूल किया जायेगा. सीओ ने बताया कि 24 घंटे बीतने के साथ ही सर्व प्रथम 107 की कार्रवाई की जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन