उत्साह. डीआइडी की तर्ज पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2016 1:27 AM
विज्ञापन
युवाओं ने दिखाया अपनी अपनी प्रतिभा का जौहर टीवी शो डांस इंडिया डांस व झलक दिखला जा जैसे डांस प्रतियोगिताओं की तर्ज पर सुपौल जिले में भी अब इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हो गया है़ जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया़ सुपौल : टीवी शो […]
विज्ञापन
युवाओं ने दिखाया अपनी अपनी प्रतिभा का जौहर
टीवी शो डांस इंडिया डांस व झलक दिखला जा जैसे डांस प्रतियोगिताओं की तर्ज पर सुपौल जिले में भी अब इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हो गया है़ जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया़
सुपौल : टीवी शो डांस इंडिया डांस व झलक दिखला जा जैसे डांस प्रतियोगिताओं की तर्ज पर सुपौल जिले में भी अब इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हो गया है़
इसी कड़ी में रविवार को स्थानीय इंडोर स्टेडियम में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया़ जिला स्पोर्ट एवं डांस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह, सचिव विजय कुमार सिंह, कटिहार डांस स्पोर्ट के सचिव सोनी राज, मधेपुरा के सागर कुमार रवि, सुपौल जिला के सचिव हरि ओम रजक, अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार गुप्ता एवं निदेशक अजय अंकोला ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया़
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से आये सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए. मौके पर प्रतिभागियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ ही दर्शकों का मन मोह लिया़ निर्णायकों द्वारा सोमवार को घोषित परिणाम के मुताबिक प्रतियोगिता में रितिक एवं राज ने प्रथम, अर्जित सिंह ने द्वितीय एवं दीप प्रभा राजवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया़
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गुप्ता एवं सचिव श्री रजक ने बताया कि इस प्रकार के डांस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवक एवं युवतियों में खेल व डांस के प्रति जागरूकता पैदा करना,
उन्हें प्रोत्साहित करना एवं उनकी प्रतिभा को बड़े मंच तक पहुंचाना है़ बताया कि चयनित प्रतिभागी कटिहार में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण केंप में भाग लेंगे़ जहां उन्हें डीआइडी के मेंटर द्वारा मुफ्त प्रशिक्षण दिया जायेगा़ बाद में ये प्रतिभागी पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे़ प्रतियोगिता के समापन के मौके पर अब्बल आये तीनों प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया़
वहीं प्रथम दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया़ कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन दीपक कुमार ने किया़ जबकि आयोजन की सफलता में इंदल कुमार, अंजली कुमारी, प्रियंका कुमारी, अभिनव ठाकुर, विजय कुमार, राजीव राजा, राज कुमार, मुनेश्वर तिवारी एवं मिथिला कला मंच के संचालक शंकर राम ने सराहनीय योगदान दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










