बदल रही है शहर की फिजां, युवाओं में फास्ट-फूड का बढ़ रहा चलन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2016 6:18 AM
सुपौल : पाश्चात्य देशों व भारत के महानगरों में बदलते दौर में जारी आधुनिकीकरण का असर अब कोसी के इस पिछड़े जिले में भी दिखने लगा है़ कोसी की विनाश-लीला से जर्जर रहे इस इलाके में भी समय के साथ तेजी से बदलाव आ रहा है़ यह असर रहन-सहन, बोल-चाल, पहनावा – ओढ़ावा व खान-पान […]
सुपौल : पाश्चात्य देशों व भारत के महानगरों में बदलते दौर में जारी आधुनिकीकरण का असर अब कोसी के इस पिछड़े जिले में भी दिखने लगा है़ कोसी की विनाश-लीला से जर्जर रहे इस इलाके में भी समय के साथ तेजी से बदलाव आ रहा है़ यह असर रहन-सहन, बोल-चाल, पहनावा – ओढ़ावा व खान-पान आदि के क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होने लगा है़ हाल के दशक तक धोती-कुर्ता जैसे पारंपरिक परिधान पहनने वाले लोग अब पैंट-शर्ट व जींस-टी शर्ट धारण करने लगे हैं.
इक्के-दुक्के पुराने मानसिकता वाले लोग ही अब धोती-कुर्ता जैसे कपड़े धारण किये नजर आते हैं. महिलाएं भी इस परिवर्तन के दौर में पीछे नहीं हैं. पारंपरिक परिधान साड़ी की जगह शूट व जींस-टॉप आदि लेता जा रहा है़ शादी-विवाह के अवसर पर तो अब नये डिजाइन के लंहगा पहनने का फैशन चल पड़ा है़ विशेष कर नये उम्र की महिलाओं व युवतियों में इस प्रकार के कपड़ों का काफी क्रेज देखा जा रहा है़
फैशनेबुल नवयुवक व युवतियों की मानें तो आधुनिक डिजाइन के कपड़े पहनने में काफी हल्के व आरामदेह (सुविधाजनक) महसूस होते हैं. यही वजह है कि नये डिजाइन के कपड़े पहनने का फैशन भी बढ़ता जा रहा है़ ग्राहकों के मन व मिजाज में आ रहे परिवर्तन का असर जिले के बाजारों में भी दिखने लगा है़ शहर में किलर, मोन्टे-कार्लो, ड्यूक जैसे ब्रांडेड कंपनियों के शो रूम खुल रहें है़ नये उम्र के युवक व युवतियों का झुकाव अब इन ब्रांडेड कंपनी के वस्त्रों की ओर स्पष्ट दिख रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










