ताला तोड़ कर नकदी समेत जेवरात की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2016 8:55 AM

विज्ञापन

सुपौल : स्थानीय वार्ड नंबर एक स्थित एक घर से शुक्रवार की दोपहर गृह स्वामी की अनुपस्थिति में चोरों ग्रिल का ताला तोड़ कर 50 हजार रुपये नकद व जेवरात चुरा लिया. पीड़ित गृह स्वामी विद्यानंद मिश्र दूर संचार विभाग में कार्यरत हैं. सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर […]

विज्ञापन
सुपौल : स्थानीय वार्ड नंबर एक स्थित एक घर से शुक्रवार की दोपहर गृह स्वामी की अनुपस्थिति में चोरों ग्रिल का ताला तोड़ कर 50 हजार रुपये नकद व जेवरात चुरा लिया.
पीड़ित गृह स्वामी विद्यानंद मिश्र दूर संचार विभाग में कार्यरत हैं. सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया.
जानकारी के अनुसार गृह स्वामी शुक्रवार को सपरिवार शादी के लिए खरीदारी करने बाजार गये थे. इसी बीच चोरों ने ग्रिल का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. वापस आने पर ताला टूटा पाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. पीड़ित ने बताया कि चोरों ने 50 हजार रुपये नकद व ढ़ाई भरी सोने के जेवरात समेत एक एटीएम कार्ड भी चुरा लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन