राजदेव रंजन हत्याकांड : शहाबुद्दीन से पूछताछ करेगी बिहार पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2016 10:38 PM
सीवान : सीवान पुलिस ने आज कहा कि वह राजद के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को नोटिस जारी कर पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के दो फरार संदिग्धों के सिलसिले में उनसे पूछताछ करेगी. भागलपुर जेल से रिहाई के बाद शहाबुद्दीन के काफिले में कथित तौर पर दोनों फरार संदिग्धों को देखा गया […]
सीवान : सीवान पुलिस ने आज कहा कि वह राजद के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को नोटिस जारी कर पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के दो फरार संदिग्धों के सिलसिले में उनसे पूछताछ करेगी. भागलपुर जेल से रिहाई के बाद शहाबुद्दीन के काफिले में कथित तौर पर दोनों फरार संदिग्धों को देखा गया था. सीवान के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह ने बताया कि हमने मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जावेद की उन तस्वीरों पर गौर किया है जो भागलपुर से सीवान आ रहे शहाबुद्दीन के काफिले के दौरान की हैं और अखबारों एवं वीडियो फुटेज में दिखी हैं.
एसपी ने कहा किमामलेमें फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है. बीते नौ मई को हुई पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के सिलसिले में मोहम्मद जावेद और मोहम्मद कैफ की तलाश है. बीते शनिवार को शहाबुद्दीन के काफिले में दिखने से पहले दोनों फरार चल रहे थे. सीवान के एसपी ने कहा कि इस सिलसिले में शहाबुद्दीन को नोटिस दिया जाएगा और दोनों संदिग्धों के बारे में उनसे पूछताछ की जाएगी. इससे पहले, शहाबुद्दीन के करीबी लड्डन मियां को पत्रकार हत्याकांड के सिलसिले में 20 मई को सीवान के एक बाजार से गिरफ्तार किया गया था. साह ने कहा कि जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










