सीओ की मौजूदगी में अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 1800 लीटर शराब नष्ट

जब्त शराब को नष्ट करती पुलिस टीम
Siwan News : गुठनी में 9 कांडों में जब्त 1800 लीटर अवैध शराब का प्रशासन की निगरानी में विनष्टीकरण. सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम.
गुठनी (सीवान) से चंद्र प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
Siwan News : गुठनी प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर प्रशासन की निगरानी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. सीओ डॉ विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त की गई कुल 18 सौ लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया. यह शराब कुल 09 कांडों में जब्त की गई थी, जिसे विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए नष्ट किया गया. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.
नशामुक्त समाज बनाने में करें सहयोग
मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एएसआइ रंजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. सीओ ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है और भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे. उन्होंने आम लोगों से अपील किया है कि अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें.
Also Read : चलती कार पर गिरा विशाल पेड़, सड़क पर अचानक गूंजा धमाका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










