डुमरा में बस की टक्कर में बाइक सवार दो जख्मी

Updated at : 03 Jul 2024 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरा में बस की टक्कर में बाइक सवार दो जख्मी

डुमरा थाना क्षेत्र के शंकर चौक के समीप बुधवार की दोपहर में एक यात्री बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के शंकर चौक के समीप बुधवार की दोपहर में एक यात्री बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बाइक सवार जख्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के मुरहाघाट निवासी 62 वर्षीय महेश सिंह एवं 18 वर्षीय शिवम सिंह के रूप में की गयी. घटना की सूचना पर पहुंची डुमरा थाने की पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर दोनों जख्मी का हाल जाना. वहीं, घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक और यात्री बस को जब्त कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों लोग डुमरा की ओर से सीतामढ़ी जा रहे थे. इसी दौरान सीतामढ़ी की ओर से डुमरा की तरफ तेज रफ्तार में आ रही यात्रियों से भरी बस की बाइक से भिड़ंत हो गयी. घटना के बाद बस चालक मौके पर ही बस छोड़कर भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन