सीतामढ़ी: सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट के खिलाफ किसानों का बड़ा प्रदर्शन, परियोजना वापस लेने की मांग

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News khairwa-farmers-protest-against-satellite-sitapuram-project

प्रोजेक्ट का विरोध करते लोग

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के खैरवा गांव में सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट के खिलाफ किसानों का विरोध तेज हो गया है. महापंचायत में परियोजना वापस लेने की मांग उठी और आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए 21 सदस्यीय भूमि बचाओ संघर्ष समिति गठित की गई. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के खैरवा गांव में सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट को लेकर किसानों और मजदूरों का विरोध अब तेज होता दिख रहा है. भूमि अधिग्रहण के दायरे में आए सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को महापंचायत आयोजित कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. किसानों ने साफ कहा कि उनकी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी और सरकार को यह परियोजना तत्काल वापस लेनी चाहिए. इस दौरान संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए 21 सदस्यीय भूमि बचाओ संघर्ष समिति का भी गठन किया गया.

महापंचायत में दिखी बड़ी एकजुटता

भूमि बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और ग्रामीण शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता समिति सदस्य रामसागर ठाकुर ने की. वक्ताओं ने कहा कि खेती की जमीन ग्रामीणों की आजीविका का आधार है और इसके बिना उनका भविष्य संकट में पड़ जाएगा.

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

संघर्ष समिति के संरक्षक बैद्यनाथ हाथी ने कहा कि किसानों की जमीन लेकर बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. वहीं समिति सदस्य प्रो. आनंद किशोर ने आरोप लगाया कि टाउनशिप के नाम पर बड़ी मात्रा में भूमि अधिग्रहित कर उसे पूंजीपतियों के हवाले करने की योजना बनाई गई है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की शिक्षा, रोजगार और जीवनयापन जैसे मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है.

गांव-गांव बनेगी संघर्ष समिति

पूर्व मुखिया शंभू यादव ने कहा कि आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. इसके लिए अलग-अलग गांवों में संघर्ष समितियों का गठन कर लोगों को जोड़ा जाएगा. महापंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सांसदों और विधायकों से मुख्यमंत्री के स्तर पर हस्तक्षेप कर योजना रद्द कराने की मांग भी की गई.

21 सदस्यीय समिति का गठन

महापंचायत के अंत में 21 सदस्यीय भूमि बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया. रामसागर ठाकुर को संयोजक और शिवचंद्र यादव को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई. समिति ने आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करने का संकेत दिया है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन