सीतामढ़ी: बारिश ने खोली सदर अस्पताल की पोल, हॉस्पिटल कैंपस बना झील
Published by : Aniket Kumar Updated At : 12 Jun 2026 10:31 AM
सीतामढ़ी सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव
Sitamarhi News: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में हल्की बारिश के बाद जलजमाव ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी. अस्पताल परिसर में पानी भरने से मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, जबकि संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. पढे़ं पूरी खबर…
सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट
Sitamarhi News: सीतामढ़ी में हुई हल्की बारिश ने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है. कुछ ही देर की बारिश के बाद अस्पताल परिसर में जगह-जगह पानी भर गया, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालात ऐसे बन गए हैं कि अस्पताल परिसर किसी स्वास्थ्य केंद्र से ज्यादा जलमग्न क्षेत्र जैसा दिखाई दे रहा है.
अस्पताल परिसर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बारिश के बाद अस्पताल के मुख्य मार्ग, वार्डों के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर पानी जमा हो गया. मरीजों को इलाज के लिए जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है. कई जगहों पर गंदा पानी जमा होने से लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है.
मरीज और परिजन परेशान
अस्पताल पहुंचे लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही परिसर की ऐसी हालत हो जाती है. मरीजों के परिजनों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर लेकर आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अस्पताल कर्मियों को भी दैनिक कार्यों में बाधा झेलनी पड़ रही है.
करोड़ों खर्च के दावों पर उठे सवाल
सरकार की ओर से अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के दावे किए जाते हैं. लेकिन सदर अस्पताल में बारिश के बाद बने हालात इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो मानसून के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है.
संक्रमण का बढ़ा खतरा
विशेषज्ञों का मानना है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










