Sitamarhi News: शराब तस्करी का अनोखा तरीका, शरीर से 54 शराब की बोतलें बांधकर ले जा रहा था व्यक्ति

Published by : Aniket Kumar Updated At : 12 Jun 2026 1:54 PM

विज्ञापन

शरीर से बंधी शराब की बोतलें दिखाता आरोपी

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के सुरसंड में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने शरीर से 54 शराब की बोतलें बांध रखी थीं. नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुस रहे तस्कर की चालाकी पुलिस की सतर्कता से नाकाम हो गई. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है उसने पुलिस को भी चौंका दिया है. भारत-नेपाल सीमा से सटे सुरसंड इलाके में पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने शराब की बोतलों को अपने शरीर से बांधकर सीमा पार करने की कोशिश की. हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते उसकी पूरी योजना नाकाम हो गई और वह रंगे हाथों पकड़ा गया.

संदिग्ध गतिविधि ने खोल दी पोल

सुरसंड थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं. पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और फिर तलाशी ली. जांच के दौरान जो खुलासा हुआ, उसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.

शरीर से बांध रखी थी शराब की खेप

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महेंद्र मुखिया के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था. तलाशी के दौरान उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखी गई करीब 54 शराब की बोतलें बरामद की गईं. तस्कर ने बेहद शातिराना तरीके से बोतलों को शरीर से बांध रखा था ताकि किसी को शक न हो.

शराब तस्करी रोकना बना चुनौती

सीमावर्ती इलाकों में शराबबंदी कानून के बावजूद तस्कर लगातार नए तरीके अपनाकर शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. कभी वाहनों में गुप्त चैंबर बनाकर तो कभी सामान के बीच शराब छिपाकर तस्करी की जाती रही है. लेकिन शरीर पर शराब बांधकर तस्करी करने का मामला पुलिस के लिए भी नया साबित हुआ.

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस महेंद्र मुखिया से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि उसके जरिए शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह शराब की खेप किसके लिए लेकर आ रहा था.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन