ePaper

नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि, कई स्थानों पर उतार-चढ़ाव जारी

Updated at : 04 Aug 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि, कई स्थानों पर उतार-चढ़ाव जारी

इन दिनों मॉनसून के सक्रिय होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. हालांकि जिले में सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे हैं.

विज्ञापन

डुमरा. इन दिनों मॉनसून के सक्रिय होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. हालांकि जिले में सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे हैं. इसको लेकर नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है. बागमती व लालबकेया नदियों के जलस्तर में पांच जगहों पर बढ़ने की प्रवृति बनी हुई है. जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा के अनुसार, सोमवार को ढेंग, सोनाखान, डुब्बाघाट व चंदौली में बागमती के जलस्तर में वृद्धि दर्ज़ किया गया. वहीं, गोआवाडी स्थित लालबकेया नदी में भी जलस्तर बढ़ रहा है. जबकि सोनबरसा के झीम नदी व कटौझा में बागमती का जलस्तर स्थिर बना हुआ हैं. रिपोर्ट के अनुसार, बागमती का जलस्तर ढेंग में 70.00 मीटर, सोनाखान में 68.37 मीटर, डुब्बाघाट में 59.88 मीटर, चंदौली में 57.37 मीटर व कटौझा में 53.92 मीटर दर्ज़ किया गया है. वहीं, सोनबरसा में झीम नदी का जलस्तर 78.88 तो अधवारा नदी का जलस्तर सुंदरपुर में 58.33 मीटर एवं पुपरी में 50.91 मीटर पर है.

— जिले में बुधवार को हुई 44.9 एमएम बारिश

जिले में रविवार से सोमवार के सुबह तक 44.9 एमएम बारिश हुई. इसमें सबसे अधिक बारिश रुन्नीसैदपुर, सुप्पी व बैरगनिया में तो सबसे कम बारिश सुरसंड, डुमरा व बाजपट्टी में रिकॉर्ड किया गया है. जिला सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, रुन्नीसैदपुर में 115.8 एमएम, डुमरा में 14.8 एमएम व बाजपट्टी में 16.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया है.

प्रखंड वर्षापात

बैरगनिया 92.6 एमएम

बाजपट्टी 16.2 एमएम

बथनाहा 24.8 एमएम

बेलसंड 49.6 एमएम

बोखड़ा 56.8 एमएम

चोरौत 20.2 एमएम

डुमरा 14.8 एमएम

मेजरगंज 45.6 एमएम

नानपुर 29.8 एमएम

परिहार 32.4 एमएम

परसौनी 52.2 एमएम

पुपरी 31.0 एमएम

रीगा 50.4 एमएम

रुन्नीसैदपुर 115.8 एमएम

सोनबरसा 28.8 एमएम

सुप्पी 94.8 एमएम

सुरसंड 6.8 एमएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन