ePaper

नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी, सोनाखान में बागमती नदी खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर

Updated at : 09 Aug 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी, सोनाखान में बागमती नदी खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर

इन दिनों मॉनसून के सक्रिय होने तथा नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार बारिश से नदियों में उफान जारी है.

विज्ञापन

डुमरा. इन दिनों मॉनसून के सक्रिय होने तथा नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार बारिश से नदियों में उफान जारी है. शनिवार को सोनाखान में बागमती का जलस्तर 10 सेमी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. हालांकि इसके जलस्तर में दोपहर बाद गिरावट दर्ज किया गया है. वहीं, जिले में अन्य स्थानों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है. इसको लेकर नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा के अनुसार, शनिवार को ढेंग, डुब्बाघाट, कटौझा व चंदौली में बागमती के जलस्तर में गिरावट दर्ज किया गया. वहीं, गोआवाडी स्थित लालबकेया नदी में जलस्तर स्थिर बना हुआ हैं. रिपोर्ट के अनुसार, बागमती का जलस्तर ढेंग में 70.42 मीटर, सोनाखान में 68.90 मीटर, डुब्बाघाट में 60.78 मीटर, चंदौली में 58.60 मीटर व कटौझा में 54.85 मीटर दर्ज़ किया गया है. वहीं, सोनबरसा में झीम नदी का जलस्तर 79.26 मीटर तो अधवारा नदी का जलस्तर सुंदरपुर में 58.35 मीटर एवं पुपरी में 50.93 मीटर पर है. — जिले में शनिवार को हुई 24.4 एमएम बारिश जिले में शुक्रवार से शनिवार के सुबह तक 24.4 एमएम बारिश हुई. इसमें सबसे अधिक बारिश रीगा, बैरगनिया, बथनाहा व सुप्पी में तो सबसे कम बारिश रुन्नीसैदपुर व सुरसंड में रिकॉर्ड किया गया है. जिला सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, रीगा में 76.2 एमएम, बैरगनिया में 44.4 एमएम, बथनाहा में 41.8 एमएम व सुप्पी में 48.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, रुन्नीसैदपुर में 5.4 एमएम एवं सुरसंड में 5.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुआ है. प्रखंड वर्षापात बैरगनिया 44.04 एमएम बाजपट्टी 08.02 एमएम बथनाहा 41.08 एमएम बेलसंड 12.02 एमएम बोखड़ा 08.06 एमएम चोरौत 18.02 एमएम डुमरा 27.02 एमएम मेजरगंज 35.04 एमएम नानपुर 11.02 एमएम परिहार 36.08 एमएम परसौनी 12.04 एमएम पुपरी 17.04 एमएम रीगा 76.02 एमएम रुन्नीसैदपुर 05.04 एमएम सोनबरसा 06.08 एमएम सुप्पी 48.04 एमएम सुरसंड 05.02 एमएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन