ePaper

विश्व की विरासत है बापू के अहिंसा व सत्य के विचार : डॉ आनंद

Updated at : 02 Oct 2024 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व की विरासत है बापू के अहिंसा व सत्य के विचार : डॉ आनंद

जिला सर्वोदय मंडल के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिला सर्वोदय मंडल के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी. नगर के खादी भंडार परिसर स्थित कार्यालय में मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की. मौके पर ”उनके मारे नहीं मरेंगे” विषयक संगोष्ठी आयोजित की गयी. अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री सह जिलाध्यक्ष डॉ आनंद किशोर ने की. डॉ किशोर ने कहा कि दुनिया मानती है गांधी के अहिंसा तथा सत्य के विचार भारत की ही विरासत नही विश्व की विरासत है. आजादी के पूर्व बापू की हत्या का सात बार का प्रयास विफल रहा. साहित्यकार विमल कुमार परिमल ने कहा हमारे विभूतियों में सबसे अनमोल रत्न हैं गांधी. नप के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि गांधी विचार को कमजोर करने की साजिश के खिलाफ हमसबों को आगे आना होगा. गांधीवादी रामप्रमोद मिश्र ने गांधी विचार को विश्व का मूल मंत्र बताया. आलोक कुमार सिंह ने कहा सरकार बापू की ध्वस्त संस्थाओं को सर्वसेवा संघ को वापस करें. इस मौके पर जलंधर यदुवंशी, विजय कुमार पांडेय, अशोक निराला, अश्विनी मिश्र, अवधेश यादव, मदन मोहन ठाकुर, चंद्रदेव मंडल, ब्रजमोहन मंडल, शशिधर शर्मा, नंदकिशोर मंडल, विमल राम, मो अंजुम रेजा, सुरेश बैठा, अशोक कुमार सिंह, मदनमोहन ठाकुर, उपेंद्र चौधरी, श्याम बिहारी पंडित, रामकिशोर चकवा, पीतांबर राम, अरुण कुमार चौधरी, रामदरेश राय, बच्चा झा, प्रभाकर प्रसाद, राम प्यारे साह समेत अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन