पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक, चोरी की पैशन प्रो और अपाची बरामद

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Siwan News : चोरी की बाइक खरीदकर चला रहा था युवक, कागजात मांगते ही खुली पोल; पुलिस ने भेजा जेल. पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी.

विज्ञापन

दरौंदा (सीवान) से रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Siwan News : थाना क्षेत्र के रानीबाड़ी मठिया गांव से पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने स्वलिखित बयान दिया है कि गुरुवार की संध्या में गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र रानीबाड़ी मठिया गांव में राजन कुमार गिरि के घर चोरी की पैशन प्रो एवं अपाची गाड़ी है. जब राजन कुमार गिरि के घर के पास दल बल के पहुंचे तो एक लड़का पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसको पुलिस बल के मदद से पकड़ लिया गया. पकड़े गए लड़के से नाम पूछे जाने पर अपना नाम राजन कुमार गिरी उर्फ कल्लू बताया.

कागजात मांगते ही खुल गई पोल

चोरी की गाड़ी के संबंध में कागजात मांगने पर उसने कोई भी कागजात नहीं दिखाए. जिसके बाद दोनों गाड़ी एवं उक्त लड़के को थाने लाया गया. गाड़ी के संबंध में पूछे जाने पर उसने बताया की वैदापुर बिशनपुरा गांव के मुनचुन सिंह से गाड़ी खरीदी है. इसके बाद पुलिस ने मुनचुन सिंह को आरोपित करते हुए. थाना कांड संख्या 259/26 में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पकड़े गए व्यक्ति को जेल भेज दिया.

Also Read : पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, भतीजी से दुष्कर्म मामले में चाचा दोषी करार, 23 जून को सजा का फैसला

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन