सीवान में मैरवा SBI एडीबी शाखा के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

मैरवा के स्टेट बैंक के समीप गमछा में चोर सीसीटीवी में देखा गया
मैरवा के SBI एडीबी शाखा के बाहर से अंबेडकर इंडेन गैस के कर्मी की बाइक चोरी हो गई. यह पूरी घटना बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Siwan News: मैरवा नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एडीबी शाखा के बाहर से अंबेडकर इंडेन गैस के कर्मी की बाइक चोरी हो गई. बाइक चोरी की पूरी वारदात बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
इस मामले में मैरवा थाना क्षेत्र के लेभरी निवासी शाहिल अंसारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
गैस का पैसा जमा करने बैंक गया था कर्मी
बताया जाता है कि अंबेडकर इंडेन गैस का कर्मी शाहिल अंसारी गैस बिक्री का पैसा जमा करने के लिए एसबीआई की एडीबी शाखा पहुंचा था. उसने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी.
बैंक का काम पूरा कर जब वह बाहर निकला तो बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका.
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना
बाइक चोरी की घटना बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है.
पीड़ित के अनुसार, यह अंबेडकर इंडेन गैस कर्मी की दूसरी बाइक चोरी की घटना है. लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.
बाइक बरामदगी की लगाई गुहार
शाहिल अंसारी ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए चोरी हुई बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










