सीवान में स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा शुरू, कदाचार के आरोप में 9 परीक्षार्थी निष्कासित

डीएवी पीजी कॉलेज में परीक्षा देते छात्र
सीवान में जयप्रकाश विश्वविद्यालय की स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा शुरू हुई. पहले दिन चार केंद्रों पर परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में नौ परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया.
सीवान:जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से संबद्ध एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की परीक्षा मंगलवार से जिले के चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. परीक्षा के पहले दिन कदाचार के आरोप में नौ परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया. विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी.
शहर में परीक्षा के लिए डीएवी पीजी कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज, जेडए इस्लामिया कॉलेज और राजा सिंह कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. दोनों पालियों में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया.
जेडए इस्लामिया कॉलेज में छह परीक्षार्थी निष्कासित
जेडए इस्लामिया कॉलेज केंद्र पर पहली पाली में 830 परीक्षार्थियों का आवंटन था, जिसमें 824 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. वहीं, दूसरी पाली में 1195 परीक्षार्थियों में से 1164 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.
दूसरी पाली के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग के आरोप में छह परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया.
डीएवी पीजी कॉलेज में एक परीक्षार्थी निष्कासित
डीएवी पीजी कॉलेज केंद्र पर पहली पाली में 615 परीक्षार्थियों का आवंटन था, जिसमें 598 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. यहां कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को परीक्षा से बाहर कर दिया गया.
अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी परीक्षा निर्धारित नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. केंद्राधीक्षकों ने बताया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.
आगामी पालियों में भी सख्ती जारी रखने की बात कही गयी है. परीक्षार्थियों से परीक्षा नियमों का पालन करने तथा अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं करने की अपील की गयी है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










