सीवान के बड़हरिया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महावीरी अखाड़ा मेला, युवाओं ने दिखाये पारंपरिक करतब

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का लुफ्त उठाती युवाओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लकड़ी बाजार का महावीरी अखाड़ा मेला शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखाए, झांकियों ने भक्तों को मोहित किया, और जयघोषों से वातावरण भक्तिमय रहा।

विज्ञापन

Mahavir Akhara Mela: भारी पुलिस बंदोबस्त और प्रशासनिक निगरानी के बीच प्रखंड के लकड़ी बाजार का प्रसिद्ध महावीरी अखाड़ा मेला सोमवार की देर शाम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. मेले में लकड़ी बाजार, गढ़हा बाजार, लकड़ी दरगाह, लकड़ी खुर्द बढ़ई टोला, लकड़ी माली मोड़, लकड़ी पोखरा, नूराहाता, गुलाम गौस और लकड़ी सोनार पट्टी समेत विभिन्न अखाड़ों ने भाग लिया.

विज्ञापन

युवाओं ने दिखाये पारंपरिक करतब

अखाड़ों में शामिल युवाओं ने लाठी समेत विभिन्न पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया. करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे और युवाओं के प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजायीं.

विभिन्न झांकियों में भगवान शिव-पार्वती, हनुमान और मां काली के स्वरूपों की आकर्षक प्रस्तुति की गयी. वहीं जय श्रीराम, जय बजरंगबली और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. भजन और भावनृत्य की प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मनोरंजन किया.

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण गोपालगंज जिले के मीरगंज, उचकागांव और थावे थाना क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में युवा और लोग मेला देखने पहुंचे.

प्रत्येक अखाड़े के साथ तैनात रहा पुलिस बल

मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. प्रत्येक अखाड़े के साथ मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.

शाही तकिया मस्जिद, नूराहाता मस्जिद, लकड़ी दरगाह-गढ़हा समेत संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात रहा. दंगा निरोधक दस्ता भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा.

अधिकारी और पुलिसकर्मी रहे मौजूद

मेले के दौरान बीडीओ संदीप कुमार, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष छोटन कुमार, एसआइ मेघनाथ चौधरी, गुड्डू कुमार, गौतम कुमार, रंजीत कुमार और सोनू रफी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. दूसरे थानों से भी बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गयी थी.

अखाड़ों के संचालन में मुखियापति श्रीराम साह, सरपंच संतोष चौहान, अजय प्रसाद, शारदानंद राम, सुग्रीव प्रसाद, मनन तिवारी, सुरेश राम, वाल्मीकि गुप्ता, कंहैया प्रसाद, राजेश मांझी, रोहित तिवारी, शंभू तुरहा, लक्ष्मी शर्मा, प्रमोद लाल और संजय प्रसाद समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन