सीवान में 126 पुलिस पदाधिकारियों का पिपिंग समारोह, एसपी ने लगाया नए पद का स्टार

Updated:
विज्ञापन

एसपी ने नवपदोन्नत पुलिस पदाधिकारी के कंधे पर लगाया नए पद का स्टार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

126 पुलिस पदाधिकारियों के प्रमोशन का पिपिंग समारोह आयोजित. एसपी भारत सोंनी ने नवपदोन्नत अधिकारियों को नए पद का स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं.

विज्ञापन

Police Officers Promotion: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के 126 पुलिस पदाधिकारियों के पदोन्नति के बाद पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया. इन सभी पदाधिकारियों को सहायक अवर निरीक्षक के पद से अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है. समारोह में पुलिस अधीक्षक भारत सोंनी ने नवपदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

एसपी ने कंधे पर लगाया नए पद का स्टार

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक भारत सोंनी ने पदोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर नए पद के प्रतीक स्वरूप स्टार लगाया. इसके साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया. पदोन्नति के बाद पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा.

बढ़ जाती हैं जिम्मेदारियां

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. उन्होंने सभी नवपदोन्नत पदाधिकारियों से नई जिम्मेदारियों का ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अनुभव और कार्यकुशलता का इस्तेमाल करते हुए पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है.

पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

पिपिंग समारोह पुलिस विभाग में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है. नए पद का प्रतीक लगाए जाने के साथ अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों की औपचारिक शुरुआत होती है.

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे. इस दौरान सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयीं. पदोन्नति के बाद 126 पुलिस पदाधिकारी अब अवर निरीक्षक के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन