डुमरा पुलिस ने फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

डुमरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को सुहई मलिकाना गांव में एससीएसटी केस के आरोपित सुनील राउत के घर कोर्ट से निर्गत इश्तेहार चिपकाया.
सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को सुहई मलिकाना गांव में एससीएसटी केस के आरोपित सुनील राउत के घर कोर्ट से निर्गत इश्तेहार चिपकाया. आइओ पुअनि अपुनमा कुमारी ने कहा कि आरोपी के सरेंडर नहीं करने पर उसके घर की कुर्की जब्ती की जायेगी. इस मामले में नगीना देवी ने पांच नवंबर 2023 को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें मीना देवी, सुनील राउत, सोनू कुमार को आरोपित किया है. रेलवे लाइन के पास से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद सुप्पी. थाना क्षेत्र के ढेंग गांव के पास रेलवे लाइन के समीप से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. खेत में जाने के क्रम में लोगों द्वारा शव देखा गया. सूचना पर पहंचे थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार द्वारा छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




