डीइओ से मिला शक्षिकों का प्रतिनिधिमंडल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2016 8:24 PM

विज्ञापन

डीइओ से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगतनियोजित शिक्षकों के बकाया भुगतान की रखी मांगसीतामढ़ी. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग शाखा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीइओ व डीपीओ स्थापना से मिल कर जिले में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाध्यापक एवं बीए व बीएससी के […]

विज्ञापन

डीइओ से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगतनियोजित शिक्षकों के बकाया भुगतान की रखी मांगसीतामढ़ी. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग शाखा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीइओ व डीपीओ स्थापना से मिल कर जिले में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाध्यापक एवं बीए व बीएससी के पद पर प्रोन्नति के लिए एक सप्ताह में वरीयता सूची का प्रकाशन करने, नियोजित शिक्षकों के बकाया राशि का भुगतान एक सप्ताह में सुनिश्चित करने, शिक्षकों को मिलनेवाले पुरस्कार के लिए योग्य शिक्षक का चयन पूरी निष्पक्षता से करने, 15 जनवरी को मकर संक्रांति होने के फलस्वरुप 14 जनवरी को होनेवाले अवकाश को 15 जनवरी करने का आदेश निर्गत करने समेत अन्य मांगों को रखा. शिक्षकों ने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गयी तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा. प्रतिनिधिमंडल में गोपाल जी, शिवशंकर यादव, अरविंद कुमार सिंह, विमल कुमार, विनय श्रीवास्तव, जितेंद्र शुक्ला, मो मुजफ्फर आलम, मिसबाहुल हक, कपिलेश्वर चौधरी समेत अन्य शिक्षक शामिल थे.संघ द्वारा तैयार अवकाश सूची सौंपा उधर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में डीपीओ स्थापना से मिला. जिसमें प्रारंभिक विद्यालयों में अवकाश तालिका को पूर्व की भांति जनवरी से दिसंबर तक निर्गत करने की मांग करते हुए संघ द्वारा तैयार अवकाश की सूची सौंपी. साथ ही सात सूत्री मांगे भी रखी. प्रतिनिधिमंडल में शशि रंजन सुमन, जयंत कुमार, सबील अहमद, मो नजीबुल्लाह, मो कलाम, सुशील राम समेत अन्य शिक्षक शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन