सरकार की नीति का मिल कर करेंगे विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2016 8:02 PM
सरकार की नीति का मिल कर करेंगे विरोध फोटो नंबर-30, अधिवेशन में मौजूद बैंक अधिकारीसीतामढ़ी. बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के सीतामढ़ी व शिवहर जिले के संयुक्त वार्षिक अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि 1984 से शुरू पेंशन की लड़ाई का फल 2010 में प्राप्त हुआ है. यूनियन ने पिछले वर्ष अपना […]
सरकार की नीति का मिल कर करेंगे विरोध फोटो नंबर-30, अधिवेशन में मौजूद बैंक अधिकारीसीतामढ़ी. बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के सीतामढ़ी व शिवहर जिले के संयुक्त वार्षिक अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि 1984 से शुरू पेंशन की लड़ाई का फल 2010 में प्राप्त हुआ है. यूनियन ने पिछले वर्ष अपना स्वर्ण जयंती समारोह मना लिया, अब सरकार निजीकरण के नाम पर बैंक, बैंककर्मी व देश का अहित करने पर तुली है. हमें एकजुटता के साथ इसका विरोध करना होगा. अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे संगठन के डिप्टी जेनरल सेक्रेट्री अशोक कुमार ने बैंककर्मियों को बैंक को-ऑपरेटिव का सदस्य बनने की अपील की. उन्होंने एटीएम के भुगतान में अधिक सतर्क रहने व समय-समय पर उसके पासबुक को अपडेट कराने की जरूरत पर बल दिया. अतिथियों का स्वागत स्थानीय शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक रामप्रमोद मिश्रा, संगठन सचिव डॉ अच्युतानंद, कार्य समिति सदस्य संतोष कुमार श्रीवास्तव व चंद्रमोहन कुमार राय ने किया. मौके पर शाखा प्रबंधक उपेंद्र नारायण सिंह, ललित किशोर, मो वसीम, ओमप्रकाश, त्रिपुरारी शरण, एलबीएन झा, सोनू दास, रीतेश कुमार, वरुण कुमार व चंद्रशेखर प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










