जेल से मिली पैक्स अध्यक्ष को हत्या की धमकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2016 6:58 PM

विज्ञापन

जेल से मिली पैक्स अध्यक्ष को हत्या की धमकी जेल से धमकी मिलने का सिलसिला जारीशुक्रवार को चिमनी व्यवसायी को मिली थी धमकीरीगा (सीतामढ़ी). जेल से धमकी देने का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के व्यवसायी सह रीगा प्रथम के पैक्स अध्यक्ष शैलेंद्र को हत्या के […]

विज्ञापन

जेल से मिली पैक्स अध्यक्ष को हत्या की धमकी जेल से धमकी मिलने का सिलसिला जारीशुक्रवार को चिमनी व्यवसायी को मिली थी धमकीरीगा (सीतामढ़ी). जेल से धमकी देने का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के व्यवसायी सह रीगा प्रथम के पैक्स अध्यक्ष शैलेंद्र को हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी रामकेवल राय ने हत्या की धमकी दी है. श्री प्रसाद ने स्थानीय थाना को इसकी शिकायत करते हुए बताया कि उनके मोबाइल नंबर-9006345975 पर 9507453478 से हत्या करने की धमकी दी है. कारण बताया कि बगही निवासी रामकेवल राय ने विशुनी राय की हत्या कर दी थी. इसी मामले में वह जेल में बंद है. स्व विशुनी राय का पुत्र विगन राय उनके दुकान पर कार्य करता है. इसी कारण मुकदमा में सुलह कराने के लिए धमकी दे रहा है. गौरतलब हो कि इससे पूर्व शुक्रवार को जेल में बंद शातिर अपराधी राकेश दास ने बथनाहा थाना क्षेत्र के महुआवा गांव निवासी सह चिमनी संचालक किशुन साह के पुत्र कमलेश कुमार से 10 लाख रुपया रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन