गैस एजेंसियों के खिलाफ जांच का आदेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2016 6:58 PM

विज्ञापन

गैस एजेंसियों के खिलाफ जांच का आदेश सुरसंड. रुन्नीसैदपुर प्रखंड के राजेश नामक एक व्यक्ति ने गैस एजेंसियों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी. शिकायत के आलोक में पुपरी एसडीओ किशोर कुमार ने सुरसंड एमओ को स्थानीय गैस एजेंसी की जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का आदेश दिया है. राजेश का कहना है […]

विज्ञापन

गैस एजेंसियों के खिलाफ जांच का आदेश सुरसंड. रुन्नीसैदपुर प्रखंड के राजेश नामक एक व्यक्ति ने गैस एजेंसियों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी. शिकायत के आलोक में पुपरी एसडीओ किशोर कुमार ने सुरसंड एमओ को स्थानीय गैस एजेंसी की जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का आदेश दिया है. राजेश का कहना है कि जिला में चार अधिकृत गैस एजेंसी के डीलर हैं, लेकिन पिछले एक माह से गैस वितरण में अनियमितता बरती जा रही है. नेपाल में चल रहे आंदोलन के कारण गैस सिलिंडर को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेची जा रही है. बहाना बना कर उपभोक्ताओं को गैस नहीं दिया जा रहा है. एमओ सुनील सिंह ने स्थानीय शाहिल इंडेन गैस एजेंसी की जांच करने की बात कही है. उधर, श्री सिंह ने कई डीलरों के दुकानों की भी जांच की है. डीलर रामकिशोर ठाकुर, रामकिशोर मंडल, नारायण ठाकुर, युगल किशोर पाठक व शत्रुघ्न शाफी के दुकानों की जांच की गयी है. किसी की दुकान पर सूचना पट्ट नहीं पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन