अगलगी में महत्पवपूर्ण कागजात समेत हजारों का सामान राख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2016 6:58 PM
अगलगी में महत्पवपूर्ण कागजात समेत हजारों का सामान राख फोटो नंबर-1 व 2, जला हुआ कागजात व घर. विधायक, बीडीओ व मुखिया ने किया स्थल निरीक्षणजिला मुख्यालय से सटे सीमरा गांव की घटनासामाजिक कार्यकर्ता गौरी ने निजी कोष से दिया 25 सौ रुपये संवाददाता, सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय से सटे सीमरा गांव स्थित सोनामाई स्थान के […]
अगलगी में महत्पवपूर्ण कागजात समेत हजारों का सामान राख फोटो नंबर-1 व 2, जला हुआ कागजात व घर. विधायक, बीडीओ व मुखिया ने किया स्थल निरीक्षणजिला मुख्यालय से सटे सीमरा गांव की घटनासामाजिक कार्यकर्ता गौरी ने निजी कोष से दिया 25 सौ रुपये संवाददाता, सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय से सटे सीमरा गांव स्थित सोनामाई स्थान के समीप स्थानीय निवासी स्व हरिनंदन राय के पुत्र मुकेश राय का घर जल कर राख हो गया. घटना रविवार अहले सुबह की है. अगलगी की घटना में मुकेश के घर में रखा 25 हजार रुपये, गहना, जमीन के कागजात, कपड़ा व अनाज समेत घरेलू सामान जल कर राख हो गया. आग लगने की जानकारी मिलने पर गांव के महिला, पुरुष व युवक समेत सभी वर्ग के लोगों का तांता लग गया. आग लगने का कारण दीया बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर विधायक सुनील कुमार कुशवाहा, बीडीओ संजय सिन्हा, मुखिया अरुण राम, उपमुखिया भिखारी दास, वार्ड सदस्य रंजन लाल कर्ण, रामनाथ साह, सामाजिक कार्यकर्ता गौरी यादव व देवेंद्र प्रसाद यादव के अलावा रामचंद्र राय, प्रभुकांत प्रसाद यादव, अरविंद कुमार, संजय कुमार यादव, रमेश यादव समेत पंचायत से सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद विधायक ने बीडीओ सह प्रभारी सीओ श्री सिन्हा को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पहुंचे बीडीओ ने तत्काल डीलर को पीड़ित परिवार को चावल व गेहूं मुहैया कराने का निर्देश देते हुए सरकारी योजना के अनुसार जल्द से जल्द सभी प्रकार का लाभ देने का आश्वासन दिया. वही, विश्वनाथपुर निवासी गौरी यादव ने अपने निजी कोष से पीड़ित परिवार को 25 सौ रुपये का लाभ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










