साहब! कार्ड तो है, पर काम कौन देगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2016 6:43 PM
साहब! कार्ड तो है, पर काम कौन देगानानपुर में मनरेगा मजदूरों की हकमारी फोटो- 4 ट्रैक्टर से गिराया जा रहा मिट्टी, 5 मिट्टी भराई में लगा ट्रैक्टर व जेसीबी, 6 व 7 मजदूर नानपुर. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मनरेगा मजदूरों की हकमारी हो रही है. इस तरह का एक मामला सामने आया है. मनरेगा […]
साहब! कार्ड तो है, पर काम कौन देगानानपुर में मनरेगा मजदूरों की हकमारी फोटो- 4 ट्रैक्टर से गिराया जा रहा मिट्टी, 5 मिट्टी भराई में लगा ट्रैक्टर व जेसीबी, 6 व 7 मजदूर नानपुर. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मनरेगा मजदूरों की हकमारी हो रही है. इस तरह का एक मामला सामने आया है. मनरेगा से जुड़े अधिकारी मजदूरों की हकमारी करने में पीछे नहीं रह रहे हैं. उन्हें जब भी मौका मिलता है मजदूरों को दरकिनार कर मिट्टी के काम में जेसीबी व ट्रैक्टर का उपयोग कर लेते हैं. सिरसी पंचायत के सिरसी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पूर्वी टोला के परिसर में मनरेगा योजना से मिट्टी की भराई करायी जा रही है. यह काम मनरेगा मजदूरों से कराना था, पर जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्टी की भराई करायी जा रही है. योजनाओं में काम करने के लिए मजदूर जॉब कार्ड लेकर घर पर बैठे हुए हैं. उन्हें काम नहीं मिल रहा है. उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न है, पर मजदूरों का यह दर्द समझने को मनरेगा अधिकारी तैयार नहीं हैं. बता दें कि ढाई कट्ठा में मिट्टी की भराई करायी जा रही है. इस कारण मजदूरों में आक्रोश व्याप्त है. मजदूरों का है कहना ग्रामीण प्रमोद बैठा, शत्रुघ्न बैठा व छोटे बैठा समेत अन्य मनरेगा मजदूरों ने बताया कि, जॉब कार्ड बना हुआ है. लेकिन काम नहीं मिल पाता है. बिचौलियों की मिलीभगत से मनरेगा अधिकारी मजदूरों को दरकिनार कर ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन की मदद से काम करा रहे हैं. इस बाबत पूछे जाने पर मनरेगा पीओ सुशील कुमार सिंधु ने कुछ भी बताने से इनकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










