भट्ठिा पूर्वी के डीलर की एमओ से शिकायत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2016 6:43 PM

विज्ञापन

भिट्ठा पूर्वी के डीलर की एमओ से शिकायत सुरसंड. प्रखंड के श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी गांव के लोगों ने राजद के राज्य परिषद सदस्य राम विवेकी साह व श्यामकिशोर यादव के नेतृत्व में एमओ से मिल कर डीलर श्यामकिशोर मिश्र द्वारा दिसंबर 2015 का खाद्यान्न नहीं बांटने की शिकायत की. परिषद सदस्य श्री साह ने कहा […]

विज्ञापन

भिट्ठा पूर्वी के डीलर की एमओ से शिकायत सुरसंड. प्रखंड के श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी गांव के लोगों ने राजद के राज्य परिषद सदस्य राम विवेकी साह व श्यामकिशोर यादव के नेतृत्व में एमओ से मिल कर डीलर श्यामकिशोर मिश्र द्वारा दिसंबर 2015 का खाद्यान्न नहीं बांटने की शिकायत की. परिषद सदस्य श्री साह ने कहा कि डीलर श्याम मिश्र द्वारा उठाव के बावजूद दिसंबर माह का खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया. यदि जनवितरण प्रणाली की दुकानों के रवैया में सुधार नहीं हुआ तो इसकी शिकायत खाद्य आपूर्ति मंत्री से की जायेगी. एमओ सुनील सिंह ने तुरंत डीलर को तलब किया और बताया कि श्री मिश्र सुरसंड पूर्वी व भिट्ठा पूर्वी दोनों पंचायत के डीलर है. सुरसंड पूर्वी में वितरण चल रहा है. यहां वितरण पूरा होते ही भिट्ठा पूर्वी में दिसंबर माह के खाद्यान्न का वितरण शुरू किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन