चिमनी व्यवसायी से मांगी 10 लाख रंगदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2016 4:53 AM
विज्ञापन
सीतामढ़ी : हैलो, मैं जेल से शातिर अपराधी राकेश दास बोल रहा हूं. 10 लाख रुपये रंगदारी के रूप में मेरे घर मटियार कला पहुंचा देना. मुझे अपना एक बड़ा गिरोह बनाना है. इसके लिए रंगदारी देना होगा. प्रशासन को जानकारी दिये तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार वाले को अपने आदमियों से हत्या करवा देंगे. […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : हैलो, मैं जेल से शातिर अपराधी राकेश दास बोल रहा हूं. 10 लाख रुपये रंगदारी के रूप में मेरे घर मटियार कला पहुंचा देना. मुझे अपना एक बड़ा गिरोह बनाना है. इसके लिए रंगदारी देना होगा. प्रशासन को जानकारी दिये तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार वाले को अपने आदमियों से हत्या करवा देंगे.
जेल से यह धमकी सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला निवासी शातिर अपराधी राकेश दास ने बथनाहा थाना क्षेत्र के महुआवा गांव निवासी सह चिमनी संचालक किशुन साह के पुत्र कमलेश कुमार को दी है.
कमलेश ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की है. थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कमलेश ने पुलिस को बताया है कि गांव में ही उसके पिता के नाम से लाइसेंसी चिमनी है. जिसकी देखरेख वह करता है. 5 जनवरी से 8 तक उसके मोबाइल नंबर-995531352 पर 7210077591, 9560652473 व 9967968108 से कॉल कर रंगदारी की मांग की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










