राजस्व शिविर को ले विचार-विमर्श

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2016 8:30 PM

विज्ञापन

राजस्व शिविर को ले विचार-विमर्श पुपरी. डीएम के आदेश के आलोक में 12 जनवरी को प्रखंड की हरिहरपुर पंचायत में राजस्व शिविर लगायी जायेगी. सीओ लवकेश कुमार ने बताया कि शिविर में दाखिल-खारिज, जमाबंदी, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, दखल कब्जा व जमीन संबंधी अन्य मामलों का निष्पादन किया जायेगा. सीओ ने अधिक से अधिक लोगों […]

विज्ञापन

राजस्व शिविर को ले विचार-विमर्श पुपरी. डीएम के आदेश के आलोक में 12 जनवरी को प्रखंड की हरिहरपुर पंचायत में राजस्व शिविर लगायी जायेगी. सीओ लवकेश कुमार ने बताया कि शिविर में दाखिल-खारिज, जमाबंदी, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, दखल कब्जा व जमीन संबंधी अन्य मामलों का निष्पादन किया जायेगा. सीओ ने अधिक से अधिक लोगों को शिविर में पहुंच अपने मामले का निष्पादन कराने की अपील की है. सीओ ने लोगों से अपील की है कि अगर सरकारी जमीन का अतिक्रमण किये हैं तो स्वयं खाली कर दें. कारण कि इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न होती है और विकास कार्य प्रभावित होता है. शिविर में हरिहरपुर, बलहा मकसूदन, भिट्ठा धरमपुर, रामनगर बेदौल व बौड़ा बाजितपुर पंचायत के लोग शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन