सरफराज बने आयोग के जिलाध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2016 8:30 PM

विज्ञापन

सरफराज बने आयोग के जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी का भी हुआ गठनरुन्नीसैदपुर. राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष के पद पर सरफराज अहमद को मनोनीत किया गया है. संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महताब राय व मुख्य प्रशासक मनोज सैनी द्वारा जारी पत्र में यह जानकारी दी गयी है. नव मनोनीत जिलाध्यक्ष श्री अहमद […]

विज्ञापन

सरफराज बने आयोग के जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी का भी हुआ गठनरुन्नीसैदपुर. राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष के पद पर सरफराज अहमद को मनोनीत किया गया है. संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महताब राय व मुख्य प्रशासक मनोज सैनी द्वारा जारी पत्र में यह जानकारी दी गयी है. नव मनोनीत जिलाध्यक्ष श्री अहमद ने संस्था के जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सूची जारी की है. मो सलाम को संस्था का उपाध्यक्ष एवं शशिरंजन को प्रवक्ता बनाया गया है. सी प्रकार मो कुरबान व उपेंद्र झा को महासचिव, सद्दाम हुसैन व अनिता सिंह को सचिव, कमरूज्जमा खान को संस्था का युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नीतिन चौधरी को युवा उपाध्यक्ष, नौशाद को सलाहकार व जाफरान को युवा उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है. कामेश्वर राय, मुकेश राम, मुन्ना चौधरी, मदन राम, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, रामकिशोर राय, उमेश राय, हरिंदर मांझी, राकेश राय, फूलो राय, मो अकबर अंसारी, मो कयूम आलम एवं पारस कुमार सिंह को सदस्य बनाया गया है. लोगों के मौलिक अधिकार की रक्षा करना एवं समाज के प्रताड़ित लोगों के समर्थन में आवाज बुलंद करने के संस्था के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष श्री अहमद ने कहा कि समाज को भ्रष्टाचार, अपराध व नशा मुक्त बनाने के लिए शीघ्र ही संस्था द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन