मारपीट कर 10 हजार रुपये छीने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2016 7:08 PM
मारपीट कर 10 हजार रुपये छीने सीतामढ़ी. रीगा थाना क्षेत्र के खरसान गांव के पास एक व्यक्ति की पिटायी कर 10 हजार रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित सहदेव पासवान ने चार जनवरी को न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें मुकेश राम, सुरेश राम, महेंद्र राम के अलावा […]
मारपीट कर 10 हजार रुपये छीने सीतामढ़ी. रीगा थाना क्षेत्र के खरसान गांव के पास एक व्यक्ति की पिटायी कर 10 हजार रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित सहदेव पासवान ने चार जनवरी को न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें मुकेश राम, सुरेश राम, महेंद्र राम के अलावा सात से आठ अज्ञात को आरोपित किया है. कहा है कि वह एक जनवरी की शाम करीब छह बजे गंगौली मंदिर से पूजा पाठ कर महेश साह, सीताराम साह एवं मो मजीद के साथ लौट रहा था. इसी बीच आरोपितों ने घेर लिया और मारपीट करने के बाद 10 हजार रुपये छीन लिये. झोला से खातियान और रसीद छीन कर फाड़ दिया तथा जालसाजी करने के इरादे से सादे कागज पर निशान ले लिया. साथ ही 50 हजार रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










