आठ केंद्रों पर नवोदय प्रवेश परीक्षा संपन्न
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2016 7:08 PM
आठ केंद्रों पर नवोदय प्रवेश परीक्षा संपन्न फोटो- 14 परीक्षा में शामिल बच्चे, 15 एक केंद्र पर अभिभावकों की भीड़ डुमरा. डुमरा व सीतामढ़ी के आठ केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय में प्रवेश की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. परीक्षा में कुल 6158 बच्चों को शामिल होना था. सभी केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारी के […]
आठ केंद्रों पर नवोदय प्रवेश परीक्षा संपन्न फोटो- 14 परीक्षा में शामिल बच्चे, 15 एक केंद्र पर अभिभावकों की भीड़ डुमरा. डुमरा व सीतामढ़ी के आठ केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय में प्रवेश की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. परीक्षा में कुल 6158 बच्चों को शामिल होना था. सभी केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. बता दें कि बाजपट्टी प्रखंड से 364, थुम्मा से 188, सुरसंड से 853, सुप्पी से 261, सोनबरसा से 258, रुन्नीसैदपुर से 216, डुमरा से 1109, चोरौत से 118, नानपुर से 205, पुपरी से 245, मेजरगंज से 164, परिहार से 569, रीगा से 374, परसौनी से 118, बैरगनिया से 195, बथनाहा से 507, बेलसंड से 247 व बोखड़ा प्रखंड से 127 बच्चों ने आवेदन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










