बाइक दुर्घटना में डॉक्टर घायल, रेफर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2016 6:52 PM

विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में डॉक्टर घायल, रेफर बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के वनगांव बाजार स्थित टावर चौक पर शुक्रवार की शाम बाइक दुर्घटना में चिकित्सक डीके सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल को प्राथमिक इलाज के बाद एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है. डॉ. सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में […]

विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में डॉक्टर घायल, रेफर बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के वनगांव बाजार स्थित टावर चौक पर शुक्रवार की शाम बाइक दुर्घटना में चिकित्सक डीके सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल को प्राथमिक इलाज के बाद एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है. डॉ. सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं. जानकारी के अनुसार, डॉ सिंह अपनी ही बाइक से गिर कर जख्मी हुए हैं. मालूम हो कि शहीद रामफल मंडल चौक के निकट सीतामढ़ी-पुपरी मुख्य पथ पर चारों तरफ से फल की दुकान एवं टेंपो लगा रहता है, जिससे आये दिन दुर्घटना होती रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन