पोशाक व छात्रवृत्ति वितरण में गड़बड़ी तो नहीं हुयी!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2016 6:52 PM

विज्ञापन

पोशाक व छात्रवृत्ति वितरण में गड़बड़ी तो नहीं हुयी! प्रखंड के स्कूलों में चल रही जांच-पड़तालजांच में जुटे बीइओदोषी पाये जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई परिहार. प्रखंड के स्कूलों में पोशाक राशि व छात्रवृत्ति के वितरण में गड़बड़ी को ले हरेक बिंदुओं पर जांच चल रही है. यदि जांच के बाद दोषी प्रधान के खिलाफ […]

विज्ञापन

पोशाक व छात्रवृत्ति वितरण में गड़बड़ी तो नहीं हुयी! प्रखंड के स्कूलों में चल रही जांच-पड़तालजांच में जुटे बीइओदोषी पाये जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई परिहार. प्रखंड के स्कूलों में पोशाक राशि व छात्रवृत्ति के वितरण में गड़बड़ी को ले हरेक बिंदुओं पर जांच चल रही है. यदि जांच के बाद दोषी प्रधान के खिलाफ सीधे सरकारी राशि के गबन व दुरूपयोग को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. अब तक तीन प्रधान शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी हो चुकी है. जांच का मुख्य बिंदु डीएम के आदेश पर जिले के 15 बीइओ प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में जिन बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं, इसमें डिमांड, प्राप्त राशि, वितरण, शेष राशि, अप्रैल 15 से दिसंबर 15 तक पंजी के अनुसार छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र व छात्राओं की संख्या आदि भी शामिल हैं. इसके अलावा इसकी भी जांच की जा रही है कि कितने बच्चे एमडीएम खाये और इसमें कितने छात्र व छात्रा शामिल थे. पासबुक, कैशबुक, शिक्षा समिति की बैठक की पंजी, वर्ग व कोटिवार बच्चों की संख्या एवं नामांकन पंजी की जांच की जा रही है. निकासी की गयी राशि मध्य विद्यालय, उर्दू परवाहा प्रबंधन द्वारा वर्ग 15-16 में 685900 रुपये की निकासी की गयी थी. वर्ष 13-14 में 906900 व वर्ष 14-15 में 1885900 की निकासी की गयी थी. यह राशि छात्रवृत्ति मद की थी. मवि एकडंडी उर्दू के प्रधान द्वारा वर्ष 13-14 में 760800, वर्ष 14-15 में 720700 एवं 15-16 में 627000, खरसाहा उर्दू के प्रधान द्वारा वर्ष 15-16 में 51900, 14-15 में 562500 एवं वर्ष 13-14 में 721600 रुपये, चांदपुरा उर्दू के प्रधान द्वारा वर्ष 15-16 में 624400, वर्ष 14-15 में 638500 व वर्ष 13-14 में 464400, बराहीं उर्दू के प्रधान द्वारा वर्ष 15-16 में 489600, 14-15 में 586700 व 13-14 में 688100 एवं छपहा उर्दू के प्रधान द्वारा वर्ष 15-16 में 552900, 14-15 में 711200 व 13-14 में 770800 रुपये की निकासी की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन